इस साल भी नहीं निकलेगा रामनवमी जुलूस, सुरक्षा के लिए यह इंतजाम


गुमला (GUMLA) - आगामी रामनवमी को लेकर प्रशासन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में डीसी एसपी एसडीओ सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान रामनवमी समिति के सदस्यों ने भी कई मुद्दों को उठाया. वहीं डीसी सुशांत गौरव ने कहा की सरकार की गाइडलाइन के अनुरुप ही त्यौहार मानाने की अनुमति दी जाएगी. मौके पर उन्होंने बताया कि रामनवमी में जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसलिए उसे सख्ती से पालन किया जाएगा. वहीं एसपी एहतेशाम वकारीब ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के प्रयास किए जा रहे.
रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला
4+