पानी बचाने के लिए किया जागरूक ताकि लहलहाते रहे खेत

    पानी बचाने के लिए किया जागरूक ताकि लहलहाते रहे खेत

    कोडरमा (KODARMA) : अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को जागरूक करें. उन्हें बताएं कि आज की स्थिति में जल का बचाव करना बहुत आवश्यक है. जल संरक्षित रहेगा तो सिंचाई के लिए पानी मिलता रहेगा और बेहतर तरीके से खेती कर सकेंगे.  पंचायत/गांव स्तर पर जल संरक्षण के लिए कार्य करना है.  कोडरमा के डीसी आदित्य रंजन ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शुक्रवार जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को यह बात कही. राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण को लेकर नीलांबर पीताबंर जल समृद्धि योजना के बारे में  डीसी ने विस्तार से जानकारी दी. 

     योजनाओं का ले-आउट बनाने का दिया निर्देश

    जल समृद्धि योजना के तहत गांव का पानी गांव में रहे, इसके लिए टीसीबी, फील्ड बंड, नाला जीर्णोद्धार, तालाब जीर्णोद्धार इत्यादि का कार्य किया जाता है. उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि टीसीबी हो या फील्ड बंड बेहतर तरीके से निर्माण कराना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही योजना का ले-आउट बेहतर तरीके से बनाएं ताकि उनमें पानी सही तरीके से संरक्षित हो सके. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को हर पंचायत/गांव में एक टोला चिन्हित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इन टोला में ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व को बताएं. टीसीबी, फील्ड बंड के साथ-साथ नाला जीर्णोद्धार, तालाब जीर्णोद्धार इत्यादि योजनाओं का बेहतर लेआउट बनाते हुए निर्माण कार्य करें. जिससे आमजनों को उसका लाभ मिल सके. बैठक में मुख्य रुप से उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएमयू के सदस्य मौजूद रहे.

    रिपोर्ट : संजय शर्मा, कोडरमा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news