कुत्तों के हमले में हिरण की मौत, वन विभाग ने शव किया बरामद


कोडरमा ( KODERMA) - जिला के डोमचांच अन्तर्गत मधुबन गाँव से वन विभाग की टीम ने हिरण का शव बरामद किया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. बताते चले की डोमचांच के मधुबन चरकी पहाड़ी नजदीक गुरुवार की सुबह में ग्रमीणों ने खेत में मृत हिरण को देखा, वहीं घटना स्थल पर मृत हिरण को आवारा कुत्ते नोच कर खा रहे थे. आवारा कुत्तों को ग्रमीणों ने भगाया और वन विभाग को सूचना दिया. पता चला की हिरण रात में फसल खाने खेत गया था, जहाँ पर खेत घेरा किया हुआ जाली में हिरण फंसकर गिर गया और आवारा कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया और नोचने लगे. जिससे हिरण की मृत्यु हो गई थी.
रिपोर्ट - संजय शर्मा, कोडरमा
4+