शहरी क्षेत्र के सहियाओं को आठ माह से नहीं मिल रहा वेतन, भेदभाव का लगाया आरोप

    शहरी क्षेत्र के सहियाओं को आठ माह से नहीं  मिल रहा वेतन, भेदभाव का लगाया आरोप

    धनबाद(DHANBAD) -  जिले के सदर और झरिया प्रखंड के सैकड़ों की संख्या में सहियाओं ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर 24 मार्च को आठ माह के बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर धरना दिया .सहियाओं ने बताया कि हम सहियाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों के सहियाओं को भुगतान कर दिया गया, लेकिन शहरी क्षेत्रों में अब तक भुगतान नहीं किया गया. स्वास्थ्य विभाग हमलोगों के साथ भेदभाव कर रहा है. सहियाओं ने सिविल सर्जन डॉक्टर श्याम किशोर कांत को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन के द्वारा उन्हें बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र के सहियाओं के लिए अभी तक फंड नही आया है.सहिया ने ये भी कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि  सहियाओं को 8 महीने से मानदेय नहीं दिया गया है. . मांग की गई  है कि सहियाओं का मानदेय जल्द से जल्द भुगतान किया जाए.

    रिपोर्ट :शाम्भवी सिंह ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news