भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-हर मोर्चे पर विफल सरकार

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-हर मोर्चे पर विफल सरकार

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि रघुवर सरकार ने करोड़ों रुपए की लागत से हज हाउस बनाया था. लेकिन आज हज हाउस की स्थिति दयनीय हो गई है.  यह सरकार अल्पसंख्यक विरोधी सरकार है. इस सरकार ने सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया है. साथ ही उन्होंने राज्य में बेरोजगारी और अपराधियों के तांडव पर भी सरकार को घेरा और कहा कि सरकार हर मामले में विफल है. मुस्लिम समुदायों के लिए यह सरकार अब तक कुछ नहीं की है. सिर्फ आई वास करती आ रही है. उधर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने एक बैठक कर आगे की रणनीति बनाई कि कैसे अल्पसंख्यकों को भाजपा के साथ जोड़ा जाए.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news