सौगात भरा रहा आज का दिन, स्पेशल चाइल्ड के चेहरे पर खिली मुस्कान

    सौगात भरा रहा आज का दिन, स्पेशल चाइल्ड के चेहरे पर खिली मुस्कान

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के विशेष स्कूल  जीवन ज्योति में गुरुवार का दिन बच्चों के लिए सौगात भरा रहा. दरअसल यहां आज एक कार्यक्रम आयोजित कर स्पेशल बच्चों को जिंदगी आसान करने वाली चीजें बतौर उपहार दी गईं. भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय ने  सीएसआर पॉलिसी के तहत बच्चों के लिए कई सामग्रियां उपलब्ध करायीं.

    इन सामानों का हुआ वितरण

    बच्चों के बीच शैक्षणिक सामाग्री, कृत्रिम अंग, व्हील चेयर सहित अन्य समानों का  वितरण किया गया.  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन्मेजय मोहन्ती महाप्रबंधक, एसबीआई, झारखंड नेटवर्क उपस्थिति थे. इस दौरान सांस्कृतिक नृत्य बच्चों ने  प्रस्तुत किया.  मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यक्रम में आकर बहुत खुशी हुई . बच्चों से मिले ,बच्चों को शैक्षणिक सामग्री के साथ कृत्रिम अंग, व्हील चेयर दिया गया. आगे भी इसी तरह की मदद की जाएगी. 



    Related News