दीनदयाल फाउंडेशन के पदाधिकारियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित


बोकारो (BOKARO) - कोरोना काल में दीनदयाल फाउंडेशन के द्वारा किए गए सराहनीय कार्योंं को देखते हुए झारखंड के राज्यपाल महामहिम रमेश बैस ने राजभवन रांची में फाउंडेशन की झारखंड महिला अध्यक्ष गायत्री तिवारी, महासचिव पंकज सोनी और बोकारो जिला अध्यक्ष पवन सिंह को सम्मानित किया. साथ ही राज्यपाल ने उन्हें यह आश्वासन दिया कि दीनदयाल फाउंडेशन को उनका हमेशा सहयोग प्राप्त होता रहेगा.
पदाधिकारियों में खुशी
इस सम्मान से संस्था के सभी पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है. दीनदयाल फाउंडेशन झारखंड की टीम को फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय और उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी जी एवं संस्था के सभी पदाधिकारियों के द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई. बता दें हैं कि इससे पहले दीनदयाल फाउंडेशन को महाराष्ट्र राज्यपाल, गुजरात राज्यपाल और उत्तर प्रदेश राज्यपाल के द्वारा सम्मान प्राप्त हो चुका है.
रिपोर्ट : संजय कुमार, बोकारो (गोमिया)
4+