हेल्पलाइन जारी, अब इस नंबर पर ले सकते हैं न्यूरो सर्जन डॉ संजय कुमार से परामर्श

    हेल्पलाइन जारी, अब इस नंबर पर ले सकते हैं न्यूरो सर्जन डॉ संजय कुमार से परामर्श

    रांची (RANCHI) : जाने माने न्यूरो सर्जन डॉ संजय कुमार ने मरीजों को परेशानियों से बचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. मरीज या उनके परिजन न्यूरो से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए उनसे इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर  6202929631 पर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श ले सकते हैं. डॉ संजय कुमार ने मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि जल्द ही रांची में मरीजों की सुविधा के लिए एक नए हॉस्पिटल की शुरुआत की जाएगी.

    मेडिका का छोड़ा साथ

    बता दें कि रांची के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल मेडिका का साथ डॉ संजय कुमार ने छोड़ दिया है. डॉ संजय मेडिका के फाउंडर डायरेक्टर,  वाइस प्रेसिडेंट, न्यूरो विभाग के हेड रहे हैं. डा संजय के  मेडिका छोड़ने के बाद यहां न्यूरो विभाग में इलाज का बड़ा संकट आ खड़ा हुआ है.  अब कोई भी बड़ा नाम इस विभाग में नहीं रहा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news