झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस


अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. गुरुवार, दिनांक 24 मार्च 2022 को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –
1931 के खतियान पर नीति बनी तो कोर्ट कर देगा खारिज - हेमंत : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बुधवार को कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में स्थानीय व नियोजन नीति शामिल है. हालांकि 1932 के खतियान के आधार इसे लागू नहीं किया जा सकता है. कोर्ट इसे खारिज कर देगी. (दैनिक जागरण)
सिंदरी के डिनोबली स्कूल में छात्र की मौत : डिनोबली स्कूल सिंदरी में बुधवार को 10वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र अश्मित आकाश की संदिग्ध परिस्थिति में मौत में मौत हो गई. छात्र के पिता प्रफुल्ल स्वैन ने अश्मित की पिटाई से मौत होने की आशंका जताते हुए स्कूल प्रबांन पर मामले के दबाने का आरोप लगाया है. (दैनिक जागरण)
आज से 6.80 लाख विद्यार्थी देंगे मैट्रिक व इंटर की परीक्षा : राज्य में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा गुरुवार 24 मार्च से शुरू हो रही है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है. (प्रभात ख़बर)
चारा घोटाले में सजा काट रहे आरके राणा की एम्स में हुई मौत : चारा घोटाले के सजायाफ्ता और पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राणा का निधन बुधवार की दोपहर तीन बजे एम्स में हो गया. रिम्स से एम्स शिफ्ट होने के 15 घंटे के भीतर ही उनकी मौत हो गई. (प्रभात खबर)
रिम्स की रिपोर्ट से असंतुष्ट दिल्ली एम्स ने लालू को लौटाया, सीने में दर्द उठा तो एयरपोर्ट से वापस बुला कर भर्ती किया : राजद प्रमुख् लालू प्रसाद को बुधवार को आखिरकार एम्स दिल्ली में भर्ती कर लिया गया है. उन्हें नेफ्रोलॉजी यूनिट में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है. (दैनिक भास्कर)
4+