बीबीएमकेयू का मना  स्थापना दिवस, मिला भरोसा -कमिया जल्द दूर होंगी 

    बीबीएमकेयू का मना  स्थापना दिवस, मिला भरोसा -कमिया जल्द दूर होंगी

    धनबाद (DHANBAD) : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के पांचवें स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम बुधवार को एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय के सभागार में  आयोजित किया गया.  समारोह में विश्वविद्यालय के पहले प्रभारी कुलपति व बीआईटी सिंदरी के निर्देशक प्रोफेसर डीके सिंह, पहले स्थाई कुलपति प्रोफेसर अंजनी कुमार श्रीवास्तव और पूर्व प्रभारी कुलपति कमल जॉन लकड़ा को विश्वविद्यालय के उन्नति और प्रगति में योगदान के लिए  सम्मानित किया गया.  कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई, साथ ही कॉलेज की छात्राओं द्वारा गुरु के स्वागत में मधुर गायन की प्रस्तुति की गई. यूनिवर्सिटी के वर्तमान वाइस चांसलर मुकुंद नारायण देव ने कहा  कि विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया है.  इस मौके पर विश्वविद्यालय के पूर्व चार वीसीओं को सम्मानित किया गया.  साथ ही कहा कि उम्मीद है कि अगले 2 महीने में विश्वविद्यालय के नवनिर्मित में भवन में कक्षाएं संचालित की जाने लगेगी और यूनिवर्सिटी में जो रिक्तियां है, उस पर जल्द ही प्रोफेसर की नियुक्ति हो जाएगी. 

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद 



    Related News