एसएनएमएमसीएच : इलाज से पहले पार्किंग के लिए परेशान होते मरीज और परिजन

    एसएनएमएमसीएच : इलाज से पहले पार्किंग के लिए परेशान होते मरीज और परिजन

    धनबाद (DHANBAD) : जिले का सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएनएमएमसीएच परिसर इन दिनों पार्किंग स्थल दिखता है. वाहनों की पार्किंग के लिए लगता है कोई इंतजाम है ही नहीं. एसएनएमएमसीएच ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर के मुख्य द्वार के सामने एसएनएमएमसीएच स्टाफ अपने वाहन खड़े कर देते हैं. बॉउंड्री नहीं होने के कारण बाहर के लोग भी वाहन यहां खड़े कर देते हैं. हालांकि अस्पताल के अधिकारी भी ऐसी रास्ते आते जाते हैं लेकिन उन्हें मरीज और उनके परिजनों की परेशानी नहीं दिखती. यह बात अलग है कि किसी VIP का दौड़ा होता है तो सब कुछ बदल दिया जाता है. लगता ही नहीं है यह वही अस्पताल है लेकिन दूसरे दिन से ही सबकुछ पुराने ढर्रे पर चलने लगता है. एसएनएमएमसीएच अस्पताल के अधीक्षक डॉ.अरुण वर्णवाल ने कहा कि शीघ्र ही वार्ड अस्पताल इंचार्ज और प्रशासन को अवगत करवाकर यहां से वाहनों को हटवा दिया जाएगा. इससे पहले भी कार्रवाई हुई थी, वहां पर वाहन न लगाने और दीवाल पर नो पार्किंग का पोस्टर भी चिपका है. बावजूद भी लोग वहां वाहन लगा रहे हैं.

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह ,धनबाद



    Related News