फायरिंग रेंज विरोध सभा में किसान नेता राकेश टिकैत हुए शामिल

    लातेहार ( LATEHAR) - लातेहार जिला अंतर्गत नेटरहाट थाना क्षेत्र के टुटापनी ग्राम में 1992 से जारी आंदोलन पायलट प्रोजेक्ट नेटरहाट फील्ड फायरिंग रेज का स्थानीय 250 ग्राम पंचायत के आदिवासी ग्रामीण लगातार  विरोध कर रहे है. यह विरोध  केंद्रीय जन संघर्ष समिति नेटरहाट के बैनर तले चल रहा है. विस्थानपन प्रभावित 250 ग्राम के आदिवासी ग्रामीण हर वर्ष 22 एवम 23 मार्च को विरोध प्रदर्शन का स्थापन दिवस मानते है. जहाँ किसान आंदोलन के चर्चित नेता राकेश टिकैत ने आज मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत किया और अपने भाषण सहित मीडिया के समक्ष कहा कि सरकार की नजर में शहर में आंदोलन करने वाले आतंकवादी होते है और गांवो जंगलों में आंदोलन करने वाले उग्रवादी माओवादी बता कर उनपर दमन किया जाता है.



    Related News