पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल, बीजेपी ने मंडल अध्यक्षों के साथ की बैठक

    पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल, बीजेपी ने मंडल अध्यक्षों के साथ की बैठक

    पलामू (PALAMU) : पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियों की सुगबुगाहट मिलते ही जिले में राजनैतिक हलचल तेज हो गई है. विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.  इसी क्रम में आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की डालटनगंज विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों की जिला कार्यालय पलामू में एक बैठक आयोजित की गई.

    अलग-अलग विधानसभा की दी गई जिम्मेवारी

    डालटनगंज विधानसभा के प्रभारी जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में तय किया गया कि आगामी पंचायत चुनाव के दौरान जिला परिषद के सदस्य पद के लिए उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बनाकर पार्टी समर्थित उम्मीदवार के साथ खड़ी रहेगी. इसके लिए पार्टी आज प्रखंड स्तर पर एक संचालन समिति गठित की गई. विश्वकर्मा ने बताया कि उम्मीदवारों का चयन करने के लिए बनाई गई कमेटी एक सप्ताह के अंदर जमीनी स्तर पर इसके लिए सत्यापन करेगी. इसके लिए भी जिला के पदाधिकारियों को अलग-अलग विधानसभा की जिम्मेवारी दी गई है.

    बैठक में  जिला मंत्री मंजू गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी  सोमेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जय दुबे, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष भिवानिया, चैनपुर मंडल अध्यक्ष शशि भूषण पांडे ,नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू आदि शरीक हुए.

    रिपोर्ट : जफ़र महबूब , पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news