कब थमेगी जंगल की आग? वनकर्मी कर रहे लोगों से आग ना लगाने की अपील

    कब थमेगी जंगल की आग? वनकर्मी कर रहे लोगों से आग ना लगाने की अपील

    गुमला(GUMLA): गुमला जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों वनों में आग लगाने की घटना काफी सामने आ रही है जिससे वनों को काफी नुकसान हो रहा है. हालांकि, सूचना मिलने के बाद वन विभाग द्वारा आग को बुझा दी जाती है. इस तरह की घटनाओं को लेकर वन विभाग के पदाधिकारी चिंता व्यक्त कर रहे हैं. गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही महुआ चुनने के लिए ग्रामीणों द्वारा वन क्षेत्रों में आग लगाई जाती है. इससे वनों को काफी नुकसान हो रहा है. आज जिला के दो इलाको में आग लगाने की घटना की सूचना डीएफओ श्रीकांत वर्मा को मिली जिसके बाद उन्होंनें आग को वन कर्मियों द्वारा बुझा दिया गया. इसको लेकर वन विभाग ने चिंता व्यक्त की है.  उन्होंने लोगो से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं से बचने की कोशिश करना चाहिए.

    दो पैसे के लिए ना लगाएं जंगल में आग  

    जिला के विभिन्न इलाकों में आग लगाने की घटना को लेकर स्थानीय लोगो ने भी चिंता व्यक्त की है. स्थानीय युवती सोनामिक गुप्ता ने कहा कि लोगो को इस तरह की घटनाओ को करने से बचना चाहिए. उनकी मानें तो वनों की रक्षा करना उनकी भी जिम्मेवारी है. वहीं स्वास्थ्य कर्मी सरस्वती देवी की मानें तो हाल ही में लोगो ने कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की कमी की समस्या को झेला है. इसलिए उन्हें वनों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए. डीएफओ श्रीकांत वर्मा ने कहा कि अगर लोगो के पास रोजगार नही है और दो पैसे के लाभ के लिए वे ऐसा करते है तो वैसे लोग उनके कार्यालय में सम्पर्क करें. उनके लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी. लेकिन, वह क्षेत्र में आग ना लगाएं.

    रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news