डीसी से मिलकर लगाई गुहार, वेतन दीजिए साहब !

    डीसी से मिलकर लगाई गुहार, वेतन दीजिए साहब !

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) -सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों और पारा मेडिकल स्टाफ ने उपायुक्त से मिलकर बकाए वेतन की प्राप्ति के लिए गुहार लगाई है. इनका कहना है कि तीन महीने से इन्हें वेतन नहीं मिला है. गौरतलब है कि कोरोना के दौरान शहर में जगह-जगह चेक पोस्ट बनाया गया था. चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य कर्मी के साथ पारा मेडिकल स्टाफ को भी लगाया गया था. इन सभी ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की कोविड-जांच की. बता दें कि बाहर से आने वाले लोगों कोविड- जांच की जिम्मेवारी इनके कंधे पर थी. लेकिन इन कर्मचारियों के साथ प्रशासन का रवैया ठीक नहीं हैं. इसके साथ ही उन्हें 3 माह से वेतन नहीं मिला है. अब यही  कर्मचारी दाने-दाने को मोहताज है. इनकी होली बीत गई लेकिन इन्हें अब तक पैसा नहीं मिले है. इन्हें प्रशासन के तरफ से होली तक पैसा मिल जाने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन होली भी बीत गई और इन्हें पैसा भी नहीं मिले. 

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news