सड़क दुर्घटना में घायल अज्ञात महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

    सड़क दुर्घटना में घायल अज्ञात महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

    पलामू (PALAMU) : सतबरवा थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग के कसियाडीह गांव के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अज्ञात महिला की मौत हो गई. अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है. सतबरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है. महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है. हालांकि, घटना कैसे घटी, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है.

    सड़क पार करने के दौरान दुर्घटना की आशंका

    ग्रामीणों के अनुसार, घटना में मृत महिला कसियाडीह गांव के समीप सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़ी हुई थी, जिसे ग्रामीणों की मदद से स्थानीय नवजीवन अस्पताल तुम्बागड़ा में भर्ती कराया गया.   इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त किया है कि सड़क पार करने के दौरान महिला अज्ञात वाहन के चपेट में आ गई होगी. इस संबंध में थाना प्रभारी और ऋषिकेश राय ने बताया कि मृत महिला की पहचान हेतु छानबीन की जा रही है. वहीं घटना कैसे घटी इसका भी पता लगाया जा रहा है.

    रिपोर्ट: रमेश रंजन, सतबरवा(पलामू)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news