बंधु तिर्की ने विधानसभा अध्यक्ष को दी थाना प्रभारी ममता कुमारी के विरूद्ध विशेषाधिकार हनन की सूचना

    बंधु तिर्की ने विधानसभा अध्यक्ष को दी थाना प्रभारी ममता कुमारी के विरूद्ध विशेषाधिकार हनन की सूचना

    रांची (RANCHI) - विधायक बंधु तिर्की ने झारखण्ड विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 187 के तहत सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी के विरूद्ध विशेषाधिकार हनन की सूचना विधानसभा अध्यक्ष को दी.

    अपनी सूचना में उन्होंने बताया कि16 मार्च की सुबह करीब 09:30 बजे हरमू गंगा नगर स्थित सरना कॉलेज छात्रावास में करीब 200 की संख्या में असमाजिक तत्वों द्वारा हॉस्टल में उपद्रव मचाया गया तथा तोड़-फोड़ की गई. इस घटना की सूचना छात्रों द्वारा सुखदेव नगर थाना प्रभारी को दूरभाष से दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, उल्टा छात्रों को थाना प्रभारी द्वारा फटकार लगाते हुए लिखित शिकायत करने पर जोर दिया.

    उन्होंने बताया कि जिगा सुसारण होरो द्वारा थाना प्रभारी को इस घटना की जानकारी दी गई. लेकिन विधायक के साथ भी थाना प्रभारी का अशोभनीय आचरण रहा. विधायक बंधु तिर्की ने सुखदेव नगर थाना प्रभारी के आचरण एवं व्यवहार पर सवाल खड़ा किए हैं.

    विधायक ने ममता कुमारी, थाना प्रभारी सुखदेवनगर रांची के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई प्रारम्भ करते हुए इसकी गहनता से जांच करवाने की मांग की ताकि जनप्रतिनिधियों की मर्यादा अक्षुण्ण बनी रहे.

    रिर्पोट : रंजना कुमारी(रांची ब्यूरो)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news