काले कोट में कोर्ट पहुंचे धनबाद लॉ कॉलेज के 180 स्टूडेंट्स, क्राइम कोर्ट के काम से हुए रु-ब-रू  

    काले कोट में  कोर्ट पहुंचे धनबाद लॉ कॉलेज के 180 स्टूडेंट्स, क्राइम कोर्ट के काम से हुए रु-ब-रू  

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद लॉ कॉलेज के 180 छात्र-छात्राएं सोमवार को धनबाद कोर्ट पहुंचे. कोर्ट पहुंचकर उन्होंने कोर्ट रूम की कार्यवाही को नजदीक से जाना. दरअसल, अपनी प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए लॉ कॉलेज के स्टूडेंट कोर्ट पहुंचे हैं. एक सप्ताह तक चलने वाली इस प्रैक्टिकल परीक्षा के आज पहले दिन स्टूडेंट्स ने क्राइम कोर्ट में काम कैसे होता है, इसकी जानकारी ली.

    छात्रों को सुनवाई, कार्यवाही आदि की जानकारी दी गई. इसे लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह था. मीडिया से बात करते हुए लॉ विद्यार्थियों ने बताया कि एक सप्ताह तक प्रैक्टिकल परीक्षा चलेगी, जिसके तहत आज वे सभी कोर्ट पहुंचे हैं. छात्र आशीष कुमार ने बताया कि यह प्रैक्टिकल परीक्षा एक सप्ताह तक चलेगी. छात्र सोमिड ने कहा कि कोरोना की वजह से सेशन थोड़ा लेट चल रहा है. प्रैक्टिकल की जानकारी जरुरी है, इसलिए वे लोग यहां आए हैं.

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news