झारखंड विधानसभा बजट सत्र : आज सत्र का आखिरी मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, सवालों का जवाब देंगे सीएम

    झारखंड विधानसभा बजट सत्र : आज सत्र का आखिरी मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, सवालों का जवाब देंगे सीएम

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK)  : होली के छुट्टियों के बाद सोमवार को झारखंड विधान सभा बजट सत्र की कार्यवाही होगी. आज सदन में बजट सत्र का आखिरी मुख्यमंत्री प्रश्न काल होगा. जिसमें इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन विधायकों के सवाल का जवाब देंगे.

    गौरतलब है कि कुल 17 कार्यदिवस का झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से जारी है. 25 मार्च तक  सत्र चलेगा. मुख्यमंत्री प्रश्न काल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नीतिगत प्रश्नों पर सरकार की स्थिति को स्पष्ट करेंगे. मुख्यमंत्री प्रश्न काल के अलावा अल्पसूचित और तारांकित प्रश्न काल होगा जिसमें मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, वित्त विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा वाणिज्यकर विभाग के जुड़े सदस्यों के सवालों पर प्रभारी मंत्री सरकार की स्थिति को स्पष्ट करेंगे. दूसरी पाली में वित्तीय वर्ष 2022-23 की अनुदान मांगों पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news