BREAKING : डीजल कीमत में थोक बढ़ोतरी, प्रति लीटर 28 रुपए की बढ़ोत्तरी, थोक खरीदारों पर होगा लागू

    BREAKING : डीजल कीमत में थोक बढ़ोतरी, प्रति लीटर 28 रुपए की बढ़ोत्तरी, थोक खरीदारों पर होगा लागू

    रांची- तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए मूल्य बढ़ा दिया है.अब थोक में डीजल खरीदने वालों को 28 रुपए प्रति लीटर अधिक खर्च करना होगा. जानकारी के अनुसार थोक खरीदारों जैसे बस ऑपरेटरों और मॉल आदि में उपयोग के लिए खरीदे जाने वाले डीजल पर यह कीमत लागू होगी. हालांकि, रिटेल प्राइज में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई. तेल कंपनियों का मानना है कि लगातार पांच महीने से पेट्रोल पंपों पर बिक्री बढ़ गई थी. बस ऑपरेटरों और मॉल जैसे थोक खरीदार भी पेट्रोलियम कंपनियों से सीधे टैंकर बुक करने के बजाय पंप से डीजल की खरीदारी कर रहे हैं.इस कारण पेट्रोलियम कंपनियों का नुकसान बढ़ा है.जिससे निपटने के लिए रेट में बढ़ोत्तरी की गई है.मालूम हो कि मुंबई में थोक खरीदारों के लिए डीजल की कीमत 122.05 रुपए जबकि पेट्रोल पंपों पर 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. मतलब थोक खरीदारों को डीजल के लिए प्रति लीटर 28 रुपए ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं।

     कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 100 डॉलर प्रति बैरल है. तेल कंपनियों ने 3 नवंबर से पेट्रोल के दाम में बदलाव नहीं किया. तब से अब तक 30 डॉलर प्रति बैरल से अधिक महंगा हो गया. इस कारण से थोक खरीदारों के लिए डीजल महंगा किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news