प्रेमी को शक था कि धोखा दे रही है प्रेमिका, उतारा मौत के घाट

    प्रेमी को शक था कि धोखा दे रही है प्रेमिका, उतारा मौत के घाट

    रांची (RANCHI) : पंडरा थाना क्षेत्र में प्रेमी के कमरे से मिली नाबालिग युवती के शव मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है. घटना को अंजाम प्रेमी ने ही दिया था. किसी और से संबंध होने के कारण प्रेमी ने प्रेमिका की बेरहमी से कुदाल से काट कर कर दी थी.  बता दें कि होली की शाम पंडरा इलाके में युवती का शव बरामद हुआ था.    

    हत्या के आरोप में पुलिस ने नबालिग के प्रेमी प्रशांत तिर्की को गिरफ्तार किया है. प्रशांत ने गुस्से में आकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था. प्रेमी प्रशांत तिर्की को शक था कि उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही है.  वह किसी और के साथ संबंध में है. इससे नाराज युवक ने प्रेमिका को अपने घर बुलाया और फिर दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि प्रेमी ने  घर में रखे कुदाल से काट कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया. प्रशांत की बहन ने देखा कि उसके रूम से खून बाहर निकल रहा है तो उसने इसकी सूचना पंडरा थाना को दी. 

    अंचल कार्यालय के पीछे  छुपा था आरोपी  

    15 वर्षीय प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रशांत रांची के हेहल अंचल कार्यालय के पीछे छिपा हुआ था. जबकि पुलिस, लड़की के परिजन और यहां तक कि प्रशांत के परिजन भी उसे कोने-कोने में ढूंढ रहे थे. वह पुलिस और सभी को चकमा देने के लिए जगह बदल बदल कर छिप रहा था. इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह हेहल अंचल कार्यालय के भवन के पीछे छिपा हुआ है. पुलिस ने चारों ओर से घेर कर उसे दबोच लिया. पकड़े जाने के बाद उसने पूछताछ में उसने बताया कि नबालिग अलग-अलग लड़कों से बातचीत करती थी. इसका विरोध करने पर वह उल्टे उसी को गाली दे रही थी. इसलिए गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news