दुमका : पूर्व मंत्री लुईस मरांडी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखी "द कश्मीर फाइल्स" मूवी

    दुमका : पूर्व मंत्री लुईस मरांडी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखी "द कश्मीर फाइल्स"  मूवी

     दुमका (DUMKA) : आज के इस इंटरनेट युग में सिनेमा हॉल का महत्व जरूर कम हुआ है.  फिल्में बनती है, रिलीज भी होती है और लोग सिनेमा हॉल में जाकर देखने के बजाय अपनी सुविधानुसार घरों पर टीवी में या एंड्रॉयड मोबाइल में पूरी फिल्म देख लेते हैं. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी बनती है जो आज के दौर में भी सिनेमा हॉल के महत्व को जीवित रखे हुए है. हालिया रिलीज द कश्मीर फाइल्स फिल्म को देखकर यही कहा जा सकता है. रविवार को दुमका के मिनी अमर सिनेमा हॉल में पूर्व मंत्री लुईस मरांडी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने द कश्मीर पाइल्स नामक मूवी देखी. हॉल के अंदर जय श्रीराम के नारे लगे तो बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. ढाई घंटे तक मूवी देखने के बाद बाहर निकलने पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने कहा  कि बहुत अच्छी फिल्म है. सभी को यह फिल्में देखनी चाहिए. फिल्म को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. यह अनुभव करने की चीज है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news