"कश्मीरी पंडित और हिंदुओं पर हुए अत्याचार की अनकही कहानी है द कश्मीर फाइल्स"

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : होली के रंग में पूरा देश रंग चुका है. चारों तरफ होली की खुमारी सिर चढ़कर बोल रही है. लोग होली के गीत में मशगूल हैं. वहीं झारखंड सरकार के पूर्व खाद आपूर्ति मंत्री व जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय अपने बारीडीह  स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. जहां कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता पहुंच अपने विधायक के साथ होली खेल एक दूसरे को होली की शुभकामना दी. वहीं होली गीत पर विधायक सरयू राय झूमते नजर आए. लोगों को  शुभकामना देते हुए कहा कि होली एक ऐसा पर्व है जो पुरानी दुश्मनी को भुलाकर एक-दूसरे से गले मिल नई शुरुआत करते हैं.

    30 वर्षों तक सच्ची घटना को दबाए रखा

    द कश्मीर फाइल पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 30 वर्षों तक सच्ची घटना को दबाए रखा. अब फिल्म बनी है उसके डायरेक्टर धन्यवाद और साधुवाद के पात्र हैं. जिन्होंने सच्ची घटना का उजागर किया. वैसे उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि कुछ लोग इसका राजनीतिक फायदा लेना चाह रहे हैं. लेकिन जरूरत है उस बात को समझने की कि कश्मीरी पंडित और हिंदुओं पर कैसे अत्याचार हुआ. वैसे होली की शुभकामना देते हुए विधायक सरयू राय ने लोगों से अपील की और कहा भाईचारा सौहार्द और एकता बनाए रखें.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News