समर्थकों के साथ जम कर खेले माननीय, कहा- यह त्यौहार एकता का

    समर्थकों के साथ जम कर खेले माननीय, कहा- यह त्यौहार एकता का

    देवघर (DEOGHAR) : सभी होली के रंग में डूब रहे हैं, चाहे वो आम लोग हो या खास. सभी अपने अपने तरीके से होली का आनंद ले रहे हैं. जामताड़ा के विधायक इरफ़ान अंसारी भी अपने क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंच कर होली की शुभकामना दे रहे हैं. इरफ़ान अंसारी अपने मधुपुर आवास से निकल कर जब अपने क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे तो उनके साथ सेल्फ़ी लेने वालों की होड़ लग गयी. उन्होंने अपने समर्थकों सहित आमलोगों के साथ होली खेल बधाई दी है. जामताड़ा विधायक ने कहा कि होली आपसी एकता का प्रतीक है.

    रिपोर्ट :  रितुराज सिन्हा, देवघर



    Related News