पत्नी की हत्या का आरोप लगा कर दो युवकों को मारी गोली

    पत्नी की हत्या का आरोप लगा कर दो युवकों को मारी गोली

    लातेहार (LATEHAR) : नशे की हालत में एक युवक ने दो युवकों पर गोली चला दी. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.  मामला बारेसांढ़ थाना क्षेत्र का है. गुरुवार रात आपसी विवाद में हेठडीह गांव के विनोद ब्रिजिया नामक युवक के साथ उसी गांव के सोहन ब्रिजिया और ज्ञान ब्रिजिया के बीच कहा सुनी हुई. कहा सुनी के बाद विनोद ब्रिजिया ने घर से बंदूक निकाल कर दोनों युवकों पर गोली चला दी. दोनों युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.   

    बताया जा रहा है कि विनोद ब्रिजिया की पत्नी की मौत कुछ दिन पूर्व हो गई थी. उसी समय से पड़ोसी युवकों  पर हत्या करने का आरोप लगा रहा था. बीती रात दोनों युवक को विनोद ब्रिजिया ने गोली मार दिया. सोहन ब्रिजिया को  तीन गोली लगी है. वहीं ज्ञान ब्रिजिया को एक गोली पेट में  लगी है.  

    घटना के 12 घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जबकि हेठडीह गांव से थाना की दूरी महज तीन किलोमीटर है.   घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जमील अंसारी घटना स्थल पहुंच कर दोनों घायलों को लातेहार सदर अस्पताल भेजा. सदर अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी विनोद ब्रिजिया  की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी चला रही है. वहीं घटना में प्रयुक्त एक हथियार पुलिस ने बरामद किया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.  

    रिपोर्ट : मनोज दत्त ,लातेहार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news