झारखंड के मजदूर की राजस्थान में मौत, मुआवजे की मांग

    झारखंड के मजदूर की राजस्थान में मौत, मुआवजे की मांग

    गिरिडीह(GIRIDIH) : हजारीबाग और बोकारो जिले के आस पास क्षेत्रों  के  प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है. ताजा मामला बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला का है. यहां के स्वर्गीय कर्मा तुरी के पुत्र भोला तुरी की मौत राजस्थान में शनिवार को मौत हो गयी. वह ट्रांसमिशन लाइन में कार्यरत था.

    जानकारी के अनुसार शनिवार को कार्य करने के दौरान टावर से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान शनिवार शाम को मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है .मृतक भोला तुरी अपने पीछे पत्नी दो पुत्र और बेटियों को अपने पीछे छोड़ गया. वहीं इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली संवेदना प्रकट करते हुए कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की. कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है. सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है और मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है. ऐसे में सरकार को रोज़गार की ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए ताकि मजदूरों का पलायन रोका जा सके.



    Related News