गोदाम में अलमीरे के हैंडल पर इस हाल में लटका मिला संतोष..., हत्या या आत्महत्या !

    गोदाम में अलमीरे के हैंडल पर इस हाल में लटका मिला संतोष..., हत्या या आत्महत्या !

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर के जुगसलाई थाना के स्टेशन रोड स्थित संतोष छापोलिया के कपड़े की गोदाम में कर्मचारी रंजन कुमार सिंह ने  गुरुवार को फांसी लटका मृत मिला. घटना की जानकारी कर्मचारियों को तब हुई जब वे गोदाम पहुंचे. उन्होंने पाया कि रंजन के गले में फंदा लटका मिला. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रंजन गम्हारिया का रहने वाला है. वह संतोष छापोलिया के कपड़े की दुकान में बीते छह साल से काम कर रहा था. रंजन ने दुकान के अंदर रखे अलमीरा के हैंडल में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसके बाद ही पता चल पाएगा कि संतोष ने आत्महत्या की या फिर किसी ने मार कर उसे यहां लटकाया.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     

     



    Related News