गुमला में होली की धूम, महिलाओं ने मस्ती में लगाए ठुमके, हुड़दंगियों को दी सीख

    गुमला में होली की धूम, महिलाओं ने मस्ती में लगाए ठुमके, हुड़दंगियों को दी सीख

    गुमला (GUMLA) - पूरे देश में होली की धूम है. सब फागुआ के मूड में हैं. उल्लास कभी पकवानों में दिखता है, कजरी में झलकता है, डांस में नजर आता तो कभी एक दूसरे के साथ में. मारवाड़ी मंच की महिलाओं  ने भी एक दूसरे के साथ  खूब मस्ती की. मंच की ओर से गुरुवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया. वहीं जिला की बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्यों ने भी होली को बेहतर माहौल में मनाने की अपील की है.  इस दौरान पूरी शांति के माहौल में लोगों को होली मनाते हुए देखा गया. साथ ही महिलाओं ने मेसेज भी दिया कि होली खुशी और रंगों का त्योहार है, हुड़दंग का त्योहार नहीं है. इसलिए लोगों को एक दूसरे को परेशानी ना हो उसे देखते हुए होली मनानी चाहिए. इस दौरान महिलाएं भगवान की भक्ति के साथ ही होली के खुशी के माहौल में झूमते हुए नजर आ रही हैं. जिला में कई स्थानों पर इसी तरह से होली मिलन का माहौल देखने को मिल रहा है.

    रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला



    Related News