झारखंड सरकार के कर्मी-अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, होली पर आज से चार दिनों की छ़ुट्टी

    झारखंड सरकार के कर्मी-अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, होली पर आज से चार दिनों की छ़ुट्टी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  झारखंड सरकार के अधिकारी और कर्मचारी  अब बेफिक्र होकर होली मनाएंगे.  झारखंड सरकार ने अब 17 और 18 के साथ 19 को भी अवकाश घोषित कर दिया है. 20 को रविवार है. इस तरह होली पर कुल चार दिनों की छुट्टी सरकारी कर्मियों और अधिकारियों को मिल गई.

    गौरतलब है कि इस साल होली को लेकर काफी असमंजस की स्थिति रही. कैलेंडर में होली 18 मार्च को है.  लेकिन ग्रहों की चाल कुछ ऐसी रही कि कैलेंडर की तारीखें ठगी रह गईं. अब 18 की जगह 19 मार्च को होली मनाई जा रही है. बिहार और उत्तर प्रदेश में भी तारीखों की उलटफेर की कमोबेश यही स्थिति थी. दोनों राज्यों ने छुट्टी में बदलाव कर दिया है. झारखंड में बुधवार तक सभी असमंजस में ही थे. गुरुवार को सरकार के द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विभिन्न माध्यमों से यह पता चला है कि होली 19 मार्च को भी मनाई जाएगी. इस कारण इसे एनआईए एक्ट के तहत छुट्टी घोषित की जाती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news