बढ़ी लालू की मुश्किलें,  डोरंडा ट्रेजरी केस में भी ईडी की जांच शुरू

    बढ़ी लालू की मुश्किलें,  डोरंडा ट्रेजरी केस में भी ईडी की जांच शुरू

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं.  चारा घोटाला में सजायाफ्ता सुप्रीमो लालू प्रसाद सहित अन्य सभी अभियुक्तों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. बता दें कि मामला डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से संबंधित है और इस मामले सजा की सुनवाई के समय ही सीबीआई के न्यायधीश सुधांशु कुमार शशि ने ईडी को जांच के आदेश दिए थे.

    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आदेश दिए थे कि सभी दोषी और जिन अभियुक्तों की ट्रायल के दौरान मौत हो गई थी, सभी के खिलाफ मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत केस किए जाए. यह तीसरा केस है चारा घोटाला मामले में. इससे पहले दो केस दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में ईडी टेकओवर कर चुकी है. बता दें कि कुल मामला 950 करोड़ का है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news