झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें गुरुवार दिनांक 17 मार्च को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

    झारखंड में 10108 वर्ग किलोमीटर वन भूमि से जंगल हो गए गायब : इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट -2021 में झारखंड को लेकर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में जंगल बढ़े हैं लेकिन राज्य में जो जमीन ऑन रिकॉर्ड वन भूमि है, उसमें आधे में अब जंगल है ही नहीं. (प्रभात खबर)

    झारखंड के भूजल का स्तर एक साल में 5 मीटर गिरा : झारखंड के भूगर्भ जल स्तर में एक साल में 2 से 5 मीटर की गिरावट आई गई है. सेंट्रल ग्राउंड वॉटर बोर्ड की ओर से 20 21 में किए गए अध्ययन से यह जानकारी मिली है .रिपोर्ट के अनुसार प्री मानसून 20 21 के दौरान राज्य के 7 जिलों में जलस्तर 0.60 से 11.10 मीटर below ग्राउंड लेवल मापा गया. गुमला और रांची में प्री मानसून अवधि में जल स्तर की न्यूनतम और अधिकतम गहराई 0.6 0 एमबीजीएल और 11.0 एमबीजीएल दर्ज की गई. सामान्य तौर पर मानसून की वर्षा के बाद पूरे राज्य में जलस्तर 5 से 10 एमबीजीएल ऊपर हो जाता है. (प्रभात खबर)

    डोरंडा ट्रेजरी केस में भी लालू के खिलाफ ईडी की जांच शुरू : चारा घोटाला में सजायाफ्ता राज सुप्रीमो लालू प्रसाद सहित अन्य सभी अभियुक्तों के खिलाफ बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. यह मामला डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से संबंधित है. (दैनिक भास्कर)

    दो कारें भिड़ी, बीआईटी के छात्र की मौत, चार घायल : रांची टाटा मार्ग पर पलांदू कॉन्वेंट स्कूल के पास हेक्सा व मारूति स्विफ्ट कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में गौरव सिन्हा नामक युवक की मौत हो गई. (दैनिक भास्कर)

    रांची से पकड़ा गया 10 लाख का इनामी टीएसपीसी का जोनल कमांडर भिखन : टीएसपीसी का जोनल कमांडर और10 लाख का इनामी भिखन गंझू को रांची के सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया. उस पर सरकार ने 10 लाख रुपए का इनाम रखा था. (प्रभात खबर)

     कैलेंडर में 18 को है होली, ग्रहों ने चाल बदली तो 19 को हो गई, बिहार ने छुट्टी का दिन बदला : झारखंड सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को होली के दिन भी ऑफिस जाना होगा, क्योंकि सरकार ने 17 और 18 मार्च को होली की छुट्टी घोषित की है. जबकि राज्य में 19 मार्च को होली मनाई जाएगी .दरअसल इस साल होली को लेकर काफी असमंजस रही. कैलेंडर में होली 18 मार्च को है. ग्रहों की चाल बदलने से 18 की जगह 19 मार्च को होली मनाई जा रही है, जो कि उस दिन शनिवार है, इसलिए सचिवालय और इससे संलग्न कार्यालयों में तो वैसे ही छुट्टी रहेगी लेकिन राज्य सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय ,बैंक और केंद्र सरकार के कार्यालय खुले रहेंगे. यही हाल बिहार और उत्तर प्रदेश में भी था लेकिन दोनों राज्यों ने छुट्टी में संशोधन कर दिया है लेकिन झारखंड में अभी बदलाव नहीं हुआ है. (दैनिक भास्कर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news