Breaking : जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम, महिला व्यापारी प्रभा पड़िया से हुई पर्स छिनतई, चैम्बर अध्यक्ष पहुँचे टीएमएच

    Breaking : जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम, महिला व्यापारी प्रभा पड़िया से हुई पर्स छिनतई, चैम्बर अध्यक्ष पहुँचे टीएमएच

    जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम ,व्यापारियों में गहरा रोष

    जमशेदपुर - सिंहभूम चैंबर की सदस्या महिला व्यापारी  सह मारवाड़ी महिला मंच की प्रांतीय महासचिव प्रभा पड़िया से आज रात्रि  साकची रेड क्रॉस के पास लुटरों ने पर्स छिनतई की. बताया जा रहा है कि प्रभा पडिया अपने पति के साथ स्कूटर से जुगसलाई अपने घर की ओर लौट रही थी, इसी दौरान लुटरों ने उनके पर्स को छीना और फरार हो गए.
    छिनतई के दौरान श्रीमती प्रभा पडिया अपने आप को बचाने के दौरान स्कूटी से नीचे गिर गईं और घायल हो गईं.

    उनके सर,हाथ एवं पैरों में चोटें आई हैं. फिलहाल उनका टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज चल रहा है.

     सूचना मिलते ही सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्य्क्ष विजय आंनद मुनका, चैम्बर के पदाधिकारीगण, सदस्यों ने टीएमएच पहुँचकर प्रभा पाड़िया का हाल चाल लिया. साथ ही सबने एक स्वर में शहर की गिरती विधि व्यवस्था और आये दिन हो रहे लूट, छिनतई जैसे घटनाओं पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि  लगातार इस तरह की घटनाओं से  अब लोगों का आना जाना मुश्किल हो चला है.अब लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि वे क्या करें. उन्होंने इस घटना पर गहरा खेद व्यक्त किया है.पुलिस जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news