बार एसोसिएशन में होली मिलन समारोह में होली गाने की धुन पर जमकर ठुमके लगाए अधिवक्ताओं ने


धनबाद(DHANBAD): धनबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक कार्य के अंतिम दिन बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित कर एक दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई. कोविड-19 के कारण पिछले 2 वर्षों से बंद पड़े होली मिलन समारोह कोरोना वायरस की कम होती रफ्तार को देखते हुए अधिवक्ताओं ने दिल खोलकर एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी. बार एसोसिएशन में 4 स्थानों पर अलग-अलग समारोह आयोजित किया गया था. सीजेएम कोर्ट कैंपस 28 कोर्ट बिल्डिंग बार एसोसिएशन तथा एसडीओ कोर्ट कैंपस में राधेश्याम गोस्वामी द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित की गई.
मुख्य समारोह बार एसोसिएशन में आयोजित की गई जहां बार एसोसिएशन के पदाधिकारी आम अधिवक्ताओं ने शिरकत की. एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र कुमार ने सभी अधिवक्ताओं को आपसी द्वेष भूलाकर एक-दूसरे से उल्लास एवं सावधानी पूर्वक होली खेलने की नसीहत दी. मुख्य समारोह में अधिवक्ताओं ने पारंपरिक गीत तथा जोगीरा गाकर एक-दूसरे का मनोरंजन किया. गाने की धुन पर अधिवक्ताओं ने जमकर ठुमके लगाए.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद
4+