धनबाद(DHANBAD) - गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार करने में धनबाद पुलिस को सफलता मिली है. 13 मार्च को गोविंदपुर के मेवाड़ होटल के पास खड़े वाहनों से अपराधियों द्वारा डीजल चोरी की जा रही थी. वाहन चालकों के विरोध करने पर अपराधी कार से फरार हो गए, फिर 15 मार्च को देर रात डकैती की योजना बनाते 5 बदमाशों को भितिया पुल के पास से गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल ,जिंदा कारतूस के साथ दो कार बरामद किए गए. गिरफ्तार बदमाशों में प्रदीप हाजरा, ओम प्रकाश रजवार, दीपक सिंह, पंकज महतो और कलीम मियां शामिल है. धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने आज मीडिया को बताया कि यह सभी अपराधी जीटी रोड पर हथियार का भय दिखाकर वाहनों से डीजल की लूटपाट करते थे. चार गैलन में 180 लीटर डीजल भी बरामद किया गया है. प्रदीप हाजरा और ओमप्रकाश का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है.


