दस लाख के इनामी TPC कमांडर भीखन गिरफ्तार, टंडवा आगजनी समेत कई मामलों में थी तलाश

    दस लाख के इनामी TPC कमांडर भीखन  गिरफ्तार,  टंडवा आगजनी समेत कई मामलों में थी तलाश

    रांची (RANCHI) : पुलिस लगातार उग्रवादियों पर शिकंजा कस रही है. दस लाख के इनामी TPC कमांडर भीखन को गिरफ्तार किया है. पुलिस कुख्यात उग्रवादी कमांडर को गिरफ्तार करने के बाद गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है. पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची के पंडारा इलाके में वह पनाह लिए हुए है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी चला कर गिरफ्तार कर लिया है.

    गिरफ्तार टीपीसी कमांडर भीखन जी कई मामलों का आरोपी हैं. इसकी तलाश NIA भी कर रही थी. कोल परियोजनाओं से टेरर फंडिंग और आर्म्स तस्करी मामले के अलावा टंडवा आगजनी मामले में भी इसकी अहम भूमिका थी. हालांकि अभी इसकी गिरफ़्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

    रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची          


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news