गर्मी से मिलेगी राहत, टोपी-जैकेट में चौक-चौराहों में तैनात रहेंगी महिला ट्रैफिक पुलिस

    गर्मी से मिलेगी राहत, टोपी-जैकेट में चौक-चौराहों में तैनात रहेंगी महिला ट्रैफिक पुलिस

    धनबाद (DHANBAD) : गर्मी को देखते हुए जैकेट और टोपी को वरीय पुलिस अधीक्षक ने आज महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को दिया. इस मौके पर एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एएसपी, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर व डीएसपी ट्रैफिक के अलावे ट्रैफिक के जवान मौजूद थे. गौरतलब है कि किया शो रूम के सौजन्य से ये टोपी और जैकेट उपलब्ध कराए गए. 

    एसएसपी संदीप कुमार सिंह ने कहा कि गर्मी आ चुकी है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस सड़कों  पर कड़ी धूप में काम करते हैं. इसलिए आज ट्रैफिक महिला जवानों को टोपी और जैकेट देकर इनका हौसला अफजाई किया गया. एसएसपी ने होली के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि होली का त्योहार शांति पूर्वक मनाएं. शराब का सेवन न करें ,शराब पीकर गाड़ी न चलाएं और किसी तरह का हुड़दंग न करें. अन्यथा धनबाद पुलिस सख्ती को बाध्य होगी.

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह ,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news