अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

    अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर उत्पाद विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी बागान टोला में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, वहीं से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब एवं शराब बनाने के उपकरण को भी विभाग की टीम ने जब्त किया है. साथ ही वहां से टीम द्वारा दो लोगों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि भिलाई पहाड़ी के बागान टोला में अवैध रूप से होली को लेकर के  विदेशी शराब तैयार की जा रही है. 

    नकली शराब के सेवन से जा सकती है जान: आयुक्त

    उत्पाद विभाग के आयुक्त ने बताया कि इस तरह के शराब के सेवन से व्यक्ति की जान भी जा सकती है. उन्होंने कहा कि अगर आप शराब का सेवन करते हैं तो सरकारी शराब की दुकानों से ही शराब खरीदें. अन्यथा, इधर-उधर से गलत शराब का सेवन ना करें. क्योंकि गलत शराब के सेवन से आप की जान भी जा सकती है. फिलहाल, दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news