झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा : स्पीकर से मिले पांचों विधायक, इन मसलों पर की बात


रांची (RANCHI) : नवगठित झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के पांचों विधायक सोमवार को स्पीकर रवींद्र नाथ महतो से मिले. पांचों सदस्यों सरयू राय, सुदेश महतो, कमलेश कुमार सिंह, लंबोदर महतो और अमित यादव ने स्पीकर से उनके कक्ष में मुलाकात की.
स्पीकर से मुलाकात में मोर्चा के सदस्यों ने जनहित को लेकर अपना पक्ष रखा. उन्होंने झारखंड के विकास से जुड़े अन्य मसलों पर भी स्पीकर से चर्चा की.
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का इन दिनों बजट सत्र चल रहा है. पिछले दिनों पांच राज्यों में चुनाव के तुरंत बाद राज्य में तीसरे मोर्चे का गठन किया गया और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की गई. इसका नाम झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा रखा गया है.
4+