धनबाद : बोलीं ग्रामीण एसपी, धमकी मिले तो तुरंत दें जानकारी

    धनबाद : बोलीं ग्रामीण एसपी, धमकी मिले तो तुरंत दें जानकारी

    धनबाद (DHANBAD)- कुमारधुबी में धनबाद SP ग्रामीण रेश्मा रमेशन ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के सभी सीएसपी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी व ओपी प्रभारियों के साथ बैठक की. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के सभी थानों व ओपी के अपराध ग्राफ की समीक्षा की. एक -एक कर सभी थाना व ओपी प्रभारियों से अपराध की स्थिति और उसके निपटारा को लेकर जानकारी ली. वहीं थाने द्वारा हुई कार्रवाई की भी चर्चा की गई. सभी को आगामी होली एवं शब-ए-बारात को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए.

    शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की गई

     पत्रकारों को संबोधित करते हुए ग्रामीण SP ने कहा कि  क्षेत्र में किसी भी अपराधियों द्वारा अगर कोई धमकी मिलती है तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें. वहीं सभी से शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की.  गोष्ठी में एएसपी मनोज स्वर्गयार, निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवाल, टुंडी एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह, बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू, निरसा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार सहित 31 थाना व ओपी के प्रभारी व पुलिस बल मौजूद थे.

    रिपोर्ट- विनोद सिंह, निरसा, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news