पलामू : किशोरियों को दिए गए सैनिटरी पैड, टॉवेल और साबुन

    पलामू :  किशोरियों को दिए गए सैनिटरी पैड, टॉवेल और साबुन

    पलामू (PALAMU) : स्वच्छता सभी के लिए बहुत जरूरी है. मगर, लड़कियों के लिए उनकी शारीरिक स्वच्छता पुरुषों की तुलना में बहुत ही ज्यादा जरूरी है. गरीब किशोरियां अपनी स्वच्छता का ज्यादा ध्यान नहीं रख पाती हैं, जिससे उन्हें बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ता है. इन्हीं सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए ज़िला के हुसैनाबाद थाने के सहभागी शिक्षण केन्द्र ने माल्टेसर इंटरनेशनल, जर्मनी के सहयोग से 10 गांवों में चलाए जा रहे संजीवनी परियोजना के तहत आर्थिक रूप से पिछड़ी निर्धन किशोरियों को स्वच्छता किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया.   

    एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने किशोरियों को अपने हाथों से स्वच्छता किट दिया. स्वच्छता किट में तौलिया, पैकेट सैनिटेरी पैड, लाइफ बॉय साबुन आदि जरूरी सामान उपलब्ध है. एसडीपीओ  ने कहा कि इस तरह के कार्यों से गांव में जागरूकता आई है. विशेषकर, किशोरियों और महिलाओं में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश उपस्थित थे.

    रिपोर्ट: जफर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news