धनबाद के  राजेंद्र सरोवर में  मना दोल उत्सव, आकर्षक कार्यक्रम ने बटोरी तालियां  

    धनबाद के  राजेंद्र सरोवर में  मना दोल उत्सव, आकर्षक कार्यक्रम ने बटोरी तालियां

    धनबाद (DHANBAD) : चंदन स्टूडियो ने  इस वर्ष भी शांतिनिकेतन के तर्ज पर  राजेंद्र सरोवर पार्क, बेकारबांध में दोल उत्सव का आयोजन किया. इसका उद्देश्य बंगाली समुदाय के  प्राचीन, पारंपरिक, सांस्कृतिक दोल उत्सव की  संस्कृति को बचाए रखना एवं इसका प्रचार प्रसार करना है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर  अग्रवाल ,उनकी पत्नी वीणा  अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पत्रकार  चंदन शर्मा  उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत पलाश फूल द्वारा नृत्य के  माध्यम से किया गया. 

    150 से ज्यादा महिलाएं व बच्चे शमिल  हुए 

    कार्यक्रम में लगभग 150 से ज्यादा महिलाएं व बच्चे शमिल थे.  सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सभी पीली साड़ी मे पलाश ,गेंदाफूल और हर्बल गुलाल की होली  खेलते नजर आये.  कार्यक्रम में भाग लेने वाले सदस्यों के बीच  एक लकी  ड्रा का भी आयोजन किया गया,  ड्रॉ में उठने वाले 21 प्रतिभागियों एवं चंदन स्टूडियो के सदस्यों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया. इस कार्यक्रम में धनबाद के प्रतिष्ठित नृत्य विद्यालय , पारुल डांस एकेडमी, स्रतोस्विनी डांस स्कूल, हीरापुर व सास्वती डांस अकादमी , झरिया के बच्चों ने भाग लिया.  कार्यक्रम के अंत में कुशन  सेनगुप्ता के संगीत ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया. 



    Related News