स्कूटी सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे से मारकर की एयर फायरिंग

    स्कूटी सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे से मारकर की एयर फायरिंग

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर के मानगो थाना के रोड नंबर 19 के समीप स्कूटी पर सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि हमलावर 10 से 15 की संख्या में थे.  उधर मारपीट के दौरान दोनों गुटों में जमकर हाथापाई हुई. उसके बाद हमलावरों ने हवा में फायरिंग कर लाठी और डंडे से मार कर दो युवकों को घायल कर दिया. उधर घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने दोनों युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया है. बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में यह घटना घटी है. वहीं एक सप्ताह पहले हमला करने वाले युवक के साथ घायल युवकों ने मारपीट की थी. खैर गोली चली या नहीं चली, यह तो जांच का विषय है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है और घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. वहीं हमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस छापेमारी कर रही है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news