तेल मिल के इंजन में फंसी साड़ी, फिर देखते ही देखते चपेत में आ गई महिला, दर्दनाक मौत

    तेल मिल के इंजन में फंसी साड़ी, फिर देखते ही देखते चपेत में आ गई महिला, दर्दनाक मौत

    पलामू (PALAMU)  : जिले के पांकी प्रखंड के अंबेडकर चौक स्थित सुनील प्रसाद के तेल मिल में इंजन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. महिला की साड़ी इंजन में फंसने के बाद हादसा हुआ. महिला की पहचान ताल पंचायत के मतुली गांव निवासी अनिल सिंह की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है. महिला सरसों लेकर तेल निकलवाने मिल पहुंची थी.

    जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी के गंभीर रूप से जख्मी होने पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही महिला की मौत हो गई. घटना रविवार की है.

    मृतका के परिजनों ने बताया कि मुन्नी 6 केजी सरसों लेकर तेल मिल गई हुई थी. इसी बीच वह इंजन की चपेट में आ गई. तेल मिल संचालक ने जानकारी दी कि महिला इंजन के किनारे बैठी हुई थी. अचानक महिला की साड़ी इंजन के रॉड पर लपेटा गया, जिससे देखते ही देखते महिला इंजन की चपेटे में आ गई. महिला को फंसा देखकर तत्काल इंजन को बंद किया गया और महिला को बाहर निकाला गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया.

    रिपोर्ट : जफर महबूब, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news