मुद्दे पर राजनीति भारी..! जानिए पोषण सखियों के प्रदर्शन पर शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का बयान


रांची(RANCHI) - पोषण सखियों के द्वारा लगातार अपने बकाया वेतनमान और स्थायीकरण की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. यह मुद्दा अब तूल पकड़ रहा है.सोमवार को फिर से भारी संख्या में पोषण सखियां विधानसभा का घेराव करने पहुंची.इसके बाद से ही मंत्री और विधायकों द्वारा राजनीतिक बयान सामने आना शुरु हो गया.
सोमवार को विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने विधानसभा पहुंचे शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर अपना बयान दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी पोषण सखियों को हवा दे रही है, तभी अब तक पोषण सखियों का प्रदर्शन जारी है. गौरतलब है कि गुरुवार को गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो, टुंडी विधायक मथुरा महतो सभी पोषण सखियों से जाकर मिले और उनकी मांगो को सुना. इसके साथ ही पोषण सखियों को उचित मदद का आश्वासन देते हुए धरना को स्थगित करने की मांग रखी. लेकिन सोमवार को फिर से भारी संख्या में पोषण सखियां विधानसभा का घेराव करने पहुंची.
रिपोर्ट : रंजना कुमारी, रांची
4+