धनबाद से झरिया तक श्याम के रंग में रंगा माहौल, चप्पे चप्पे पर नजर आए झंडा उठाए भक्त

    धनबाद से झरिया तक श्याम के रंग में रंगा माहौल, चप्पे चप्पे पर नजर आए झंडा उठाए भक्त

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद से झरिया तक पूरा माहौल श्याममय हो गया है. सोमवार को हीरापुर (धनबाद) के श्याम मंदिर से श्याम भक्तों का जत्था हाथों में निसान लिए झरिया पहुंचा और निसान अर्पित किया. 

    धनबाद से चले जत्थे  में काफी संख्या में महिला -पुरुष शामिल थे. पूरा माहौल भक्तिमय दिख रहा था.  झरिया में बाबा खाटू पर निसान अर्पित करने के बाद सभी अपने अपने गंतव्य की ओर गए. झरिया शहर के चप्पे-चप्पे पर हाथों में निसान लिए श्याम भक्त चल रहे थे. कल झरिया में कुल 6100 निसान अर्पित किए गए. बता दें कि लाल बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर खाटू धाम में रविवार से तीन दिवसीय वार्षिक फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ हुआ है. इसी अवसर पर कल झरिया में शोभायात्रा निकली थी. झरिया के खाटू धाम मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया -संवारा गया है. केवल झारखंड ही नहीं, धनबाद ही नहीं, बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी श्याम भक्त इस आयोजन में हिस्सा लेने झरिया पहुंचते हैं और 3 दिनों तक यहीं रह कर भक्ति भाव माहौल का आनंद उठाते हैं.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news