पार्टी के नाम पर दोस्त के घर ले गया बॉयफ्रैंड, फिर तीन दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

    पार्टी के नाम पर दोस्त के घर ले गया बॉयफ्रैंड,  फिर तीन दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

    रांची (RANCHI) - रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने बताया है कि वह अपने दोस्त के घर गई थी जहां पर चार लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

    बता दें कि पीड़िता ने रविवार को गोंदा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता ने बताया 10 मार्च को  मोहन नामक युवक उसे अपने साथ गोंदा थाना क्षेत्र स्थित उसके दोस्त करण के रूम ले गया. इसके बाद चार युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप किया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करण ने पहले मारपीट की. उसके बाद दुष्कर्म किया. इसके बाद सभी युवकों ने बारी- बारी से युवती के साथ दुसकर्म किया. साथ ही पीड़िता युवती को धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो फिर गैंगरेप करेंगे. इसके बाद पीड़ित किसी तरह पुलिस कर पास पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की. इस मामले में पुलिस ने करण नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news