अमलगम स्टील प्लांट के एक फर्नेस में ज़ोरदार विस्फोट,एक घायल

    अमलगम स्टील प्लांट के एक फर्नेस में ज़ोरदार विस्फोट,एक घायल

    सरायकेला ( SARAIKELA) के कांड्रा स्थित अमलगम स्टील प्लांट के एक फर्नेस में आज दोपहर के बाद ज़ोरदार विस्फोट हुआ जिससे अफरा तफरी मच गई.हालांकि इस घटना में एक मज़दूर के मामूली रूप से जख़्मी होने की सूचना मिली है जिसका कंपनी परिसर में ही प्राथमिक इलाज किया गया.फिलहाल प्रबंधन की ओर से घटना की पुष्टि नहीं की गई है.जानकारी के लिए अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की ग ई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है.जानकारी के अनुसार कर्मचारियों को ऐसी घटना की आशंका थी और इस बाबत प्रबंधन को बताया गया था लेकिन इससे पहले की एहतियात बरती जाती विस्फोट हो गया.



    Related News