181 सहियाओं को ई-स्कूटर देकर टाटा स्टील ने अभियान शुरू किया, जगह-जगह चार्जिंग प्वाइंट बनाने का दिया भरोसा


सरायकेला (SARAIKELA) - सरायकेला में 181सहियाओं के बीच ई स्कूटर देकर टाटा स्टील ने उस अभियान की शुरूआत कर दी जिसके तहत HSBC बैंक के सहयोग से कोल्हान के तीनों जिलों की 565सहिया साथियों के बीच 565 ई स्कूटर का वितरण किया जाना है. इनमें पूर्वी सिंहभूम की 150 और पश्चिम सिंहभूम की 234 सहियाओं के बीच आनेवाले दिनों में ई स्कूटर का वितरण होगा.आज के कार्यक्रम में झारखंड के परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे.वहीं खरसावां के विधायक दशरथ गगराई, ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो समेत अन्य जनप्रतिनिधि और तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे. बता दें कि नैशनल हेल्थ मिशन के सहयोग से देश में यह अपने आप में पहला प्रयोग है, जिसकी कुल लागत 5करोड़ है.इसका उद्देश्य सहिया साथियों को सुविधाएं उपलब्ध कराना है. ताकि वे क्षेत्र में अपने कार्यों को आसानी से कर सकें. साईकल से ज्यादा देर तक घूमना कठिन होता है, ऐसे में ई स्कूटर सहिया साथियों के लिए सुविधाजनक होगा. महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है. एक वर्चुअल प्रेसवार्ता कर टाटा स्टील के CSR चीफ सौरभ Roy ने शनिवार को ही तमाम जानकारियां दी थी.
ग्रामीण क्षेत्रों में बने चार्जिंग स्टेशन,आगे ज़रूरत के हिसाब से बनेंगे और स्टेशन
जमशेदपुर के टाटा कमांड क्षेत्र को छोड़कर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 24घंटे बिजली की अनुपलब्धता पर सीएसआर चीफ सौरभ ने बताया था कि कुछ चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं और ज़रूरत के हिसाब से आगे और भी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे.उसके अलावा सहिया साथियों के कार्यालयों में भी चार्जिंग प्वाइंट रहेंगे.सदर अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चार्जिंग प्वाईंट्स की व्यवस्था होगी.कम वजन का यह ई स्कूटर घर पर भी आसानी से चार्ज किया जा सकेगा.एक चार्ज़ में ई स्कूटर 85किलोमीटर तक चल सकता है.टाटा स्टील ई स्कूटर के वितरण के बाद monitoring करेगी.दो साल तक रखरखाव भी टाटा देखेगी और उसके बाद जिला प्रशासन का सहयोग मिलेगा.
ई स्कूटर मिलने से पहले महिलाओं को टाटा दे रही है ड्राईविंग और सेफ्टी की ट्रेनिंग
टाटा स्टील ने ई स्कूटर वितरण से पहले पूरी तैयारी की है. लगातार लाभुक महिलाओं को ड्राईविंग के साथ साथ सेफ्टी की ट्रेनिंग दी जा रही है.हेलमेट के प्रति खास जागरूक किया जा रहा है.
रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर
4+