एक नजर धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें...... 

    एक नजर धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें......

    धनबाद(DHANBAD) - विनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय(बीबीएमकेयू ) के सिंडिकेट  ने   डिग्री ,पोस्ट ग्रेजुएट समेत अन्य कोर्स के लिए परीक्षा फीस बढ़ाने के प्रस्ताव को शनिवार को खारिज कर दिया.  कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय  की बैठक हुई, कुलपति हजारीबाग से ऑनलाइन बैठक से जुड़े रहे.  अभी यहां के प्रभार में है और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति है.  बैठक में इसके पहले की बैठक, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल की बैठक, एप्लीकेशन तथा न्यू टीचिंग प्रोग्राम कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय की सम्पुष्टि  की गई. 

    धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के सरकारी अस्पताल एस एन एमएम सी एच्  में इंटर्नशिप करने के लिए मेडिकल छात्रों की लाइन लगी हुई है. अब तक 15 से अधिक छात्रों ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन दिया है. हालाकि  मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने किसी को इजाजत नहीं दी है, राज्य सरकार के पास यह मामला भेज दिया गया है. अब  राज्य सरकार से दिशा -निर्देश मिलने के बाद ही कॉलेज मैनेजमेंट आगे कुछ करेगा. 

    धनबाद(DHANBAD) -  झरिया  आज पूरी तरह से श्याममय  में दिख रहा था. झरिया शहर के चप्पे-चप्पे पर हाथों में निसान  लिए श्यामभक्त  चल रहे थे.  लाल बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर, खाटू धाम में रविवार से तीन दिवसीय वार्षिक फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ  हो गया.  गाजे -बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई ,कार्यक्रम में कुल 6100 निसान  लिए ,अबीर -गुलाल उड़ाते ,नाचते- गाते श्याम भक्त चल रहे थे.  झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के अलावा विभिन्न संगठन के लोगों ने  शोभायात्रा का स्वागत किया.  सुबह 9:30 बजे पंडित कैलाश पांडे ने पूजा -अर्चना करा कर  शोभायात्रा को रवाना किया, जो लक्ष्मीनिया मोड़, बाटा मोड़, मेन रोड ,4 नंबर, धर्मशाला रोड होते हुए अपराहन 2:00 बजे वापस यात्रा मंदिर पहुंची.



    Related News