देवघर(Deoghar): स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुलभ बनाने के जिला प्रशासन ने पहल शुरू की है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में उपायुक्त के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रह रहे हैं. शिविर में स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं के अलावा समाज कल्याण विभाग की भी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है. खासकर दिव्यांगों के लिए शिविर के माध्यम से इनका प्रमाण पत्र सुलभ उपलब्ध कराने पर पूरा जोर दिया जा रहा है.
जिला के विभिन्न स्थानों पर 3 अप्रैल तक शिविर लगाकर 16 हज़ार लक्ष्य निर्धारित कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र स्वावलंबन पोर्टल के माध्यम से निर्गत किया जाएगा. इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो इसका भी डीसी और विभागीय अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है. प्रशासन की इस पहल से स्वास्थ्य विभाग की चल रही योजनाओं का लाभ अब घर-घर पहुंचेगा. खासकर,बंध्याकरण, टीकाकरण, गर्भवती महिला को समुचित व्यवस्था सहित साफ-सफाई इत्यादि पर विशेष ध्यान रखा जाएगा. देवघर के पालाजोरी प्रखंड में आयोजित शिविर में सभी सेविका, सहिया, स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग के कर्मी को बेहतर से बेहतर सुविधाएं जरूरतमंदों को देने का निर्देश दिया गया है.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर
Thenewspost - Jharkhand
4+

